पंजाब सरकार का मिशन घर-घर रोजगार, जॉब फेयर में 19 कंपनियों ने लिया हिस्सा
पंजाब सरकार मिशन घर- घर रोजगार के तहत जॉब फेयर का आयोजन सुनिश्चित कर रही है। शुक्रवार को दूसरे जॉब फेयर में कई युवाओं को विभिन्न क्षेत्र की कंपनियों ने जॉब ऑफर की।

जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो लुधियाना में केंद्र सरकार की स्कीम मॉडल करियर सेंटर और पंजाब सरकार के मिशन घर-घर रोजगार, पंजाब हुनर विकास मिशन के तहत जिले में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत दूसरे कैंप का आयोजन शुक्रवार को किया गया। डीसी सुरभि मलिक के निर्देशन पर ये कैंप आयोजित किया गया। ये रोजगार कैंप डीबीईई के प्रताप चौक के सामने संगीत सिनेमा स्थित दफ्तर में लगाया गया। एडिशनल डिप्टी कमिशनर(रूरल डेवल्पमेंट) अमित कुमार पंचाल ने कहा कि युवाओं को सुलभ रोजगार के दिशा में ये अहम कदम है।
इस रोजगार कैंप में अदान सॉल्यूशन, स्पोर्टकिंग, एनआईआईटी, एमेजॉन, टेक्नोवेव सॉल्यूशन, फाइनांस सेतू, एसबीआई लाइफ, अमरव्हील्स, जीएस रेडिटेक प्राइवेट लिमिटेड, पीवीआर सिनेमा, वीर हनू सिक्योरिटी, आईसीआईसीआई बैंक, इनोवे, फ्लिपकार्ट, भारती एयरटेल, प्रेमेरिका लाइफ इंश्योरेंस, एकेसीएम इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, सीएसई सेंटर कंपनियां हिस्सा लेंगी। इसमें दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, स्किल कोर्स पास योग्यता के उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।
इसके अलावा आईटीआई, जीएनएम, एएनएम, बीएससी नर्सिंग, टेक्निकल कोर्स पास उम्मीदवारों के लिए भी कई अवसर हैं। डीबीईई लुधियाना डिप्टी डायरेक्टर मीनाक्षी शर्मा और ईजीएसडीटीओ सुखमन मान ने बताया कि रेज्यूमे(2 या 3 फोटोकॉपी) लेकर इस कैंप में हिस्सा लिया। कैंप से जुड़ी जानकारी के लिए सहायता नंबर भी जारी किया गया था। जिस पर संपर्क करने वाले युवाओं को रोजगार कैंप में शामिल कंपनियों और उनके द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली जॉब के नेचर के बारे में जानकारी दी गई।












Click it and Unblock the Notifications