पंजाब में मुस्लिम-बहुल जनसंख्या वाले जिलों के लिए 'आप' की सरकार ने दिए ये तोहफे

चंडीगढ़। सरकार की ओर से पंजाब के 2 मुस्लिम आबादी वाले जिलों के लिए अहम ऐलान किया गया है। यहां मालेरकोटला में मेडिकल कॉलेज और गुरदासपुर के कलानौर में खेती-बाड़ी कॉलेज बनाने के लिए फंड जारी हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज के लिए जहां केंद्र सरकार ने 325 करोड़ रुपए जारी किए हैं, वहीं 23 करोड़ की लागत से कृषि कॉलेज की बनने वाली इमारत के लिए किस्त पंजाब सरकार ने जारी की है।

punjab government gifts for these two districts, CM mann says- A medical college will be set up in Malerkotla

एक अधिकारी ने बताया कि, सूबे में कृषि कॉलेज भी केंद्र के सहयोग से बनना है। मालेरकोटला में मेडिकल कॉलेज प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यकों के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक विकास की योजना के तहत बनेगा। इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार ने 325.26 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं जबकि 40 प्रतिशत राशि पंजाब सरकार द्वारा दी जानी है। पूर्व में कै. अमरेंद्र सिंह की सरकार के समय ही मालेरकोटला जिला बना था और पूर्व सरकार में ही मालेरकोटला में मैडीकल कॉलेज बनाने का निर्णय तत्कालीन मुख्य सचिव विन्नी महाजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में हुआ था। इस कॉलेज के लिए भूमि पंजाब सरकार देगी।

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि मालेरकोटला में कोट शेरवानी में मैडीकल कॉलेज बनाया जाएगा। यह कॉलेज मालेरकोटला को देश के नक्शे पर चिकित्सा शिक्षा के केंद्र के रूप में उभारेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने गुरदासपुर के कलानौर कस्बे में कृषि कॉलेज स्थापित करने को भी मंजूरी दी थी। तभी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे वह यह सुनिश्चित बनाएं कि केंद्र सरकार की सहायता से बन रहे इन दोनों गौरवमयी प्रोजैक्टों का काम समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+