पंजाब: मान सरकार का बड़ा कदम, गांवों को शहरों से जोड़ने वाली फिर से चलेंगी बसें
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा लगातार लोकहित में कार्य किए जा रहे हैं और अलग-अलग विभागों के अधिकारियों संग अहम बैठकें की जा रही हैं।
वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्रांसपोर्ट विभाग के साथ ख़ास मीटिंग की। इसकी जानकारी सीएम मान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की।

इस मीटिंग के दौरान सीएम मान ने गांवों के लिए सरकारी मिनी बसें चलाने की योजना पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने गांवों को शहरों से जोड़ने वाली बसें फिर से शुरू करने पर विशेष चर्चा की। उन्होंने धार्मिक स्थलों के लिए विशेष बसें चलाने पर भी विचार-चर्चा की।
उन्होंने मीटिंग में अधिकारियों के गांवों को शहरों से जोड़ने वाली बसों को फिर से शुरू करने पर चर्चा की। मान ने कहा कि हम गांव वालों को शहर तक पहुंचने के लिए सरकारी मिनी बसों की सुविधा देना चाहते हैं, ताकि लोगों की परेशानी कम हो। साथ ही धार्मिक स्थलों के लिए विशेष बसें चलाने पर भी विचार किया जा रह है।












Click it and Unblock the Notifications