भारत का पहला सड़क सुरक्षा-यातायात अनुसंधान केंद्र पंजाब में हुआ शुरू, 'आप' के नेताओं ने खुशी जताई
Punjab latest news: देश का पहला सड़क सुरक्षा एवं यातायात अनुसंधान केंद्र मोहाली में सड़क सुरक्षा को लेकर शुरू किया गया है। यह केंद्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.), मशीन लर्निंग, ड्रोन सर्वे, क्रैश जांच, रोड इंजीनियरिंग, दुर्घटना पुनर्निर्माण और अन्य आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस है।

एक अधिकारी ने बताया कि, यहां इस सेंटर में ऑटोमोटिव सिक्योरिटी, इन्क्यूबेशन हब, सेमिनार हॉल आदि भी बनाए गए हैं। इस केंद्र को 2 करोड़ रूपए की लागत से इसे शुरू किया गया है। यह अपनी तरह का पहला शोध केंद्र है। यह केंद्र यातायात से जुड़ी भविष्य की चुनौतियों से निपटने में सक्षम है।
पंजाब में देश का पहला सड़क सुरक्षा एवं यातायात अनुसंधान केंद्र शुरू होने पर सत्तारूढ पार्टी आम आदमी पार्टी के नेता खुशी जता रहे हैं। नेताओं का कहना है कि, उनकी सरकार में विकास कार्यों को तेजी मिली है।












Click it and Unblock the Notifications