पंजाब: शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने जलालाबाद हादसे में 3 अध्यापकों की मौत पर जताया दुख
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जलालाबाद हादसे में 3 अध्यापकों की मौत पर गहरा दुख जताया है।

चंडीगढ़: पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने के समीप गांव खाई फेमे के पास हुए सड़क हादसे में तीन शिक्षकों और एक वाहन चालक की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि इस दुर्घटना में हाई स्कूल अध्यापक कंचन, प्रिंस और मनिंदर की मौत से स्कूल शिक्षा विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्होंने दिवंगत आत्माओं की आध्यात्मिक शांति और परिवार के सदस्यों और दोस्तों के मनो को शांति और बल बख्शने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने जिला प्रशासन को इस दुर्घटना में घायल अध्यापकों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आपको बता दें कि फिरोजपुर फाजिल्का रोड पर गांव खाई फेमे की के पास आज सुबह दो वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 अध्यापकों सहित 1 ड्राईवर की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अध्यापकों से भरी तूफान गाड़ी जलालाबाद से तरनतारन की ओर जा रही थी। इसी बीच सामने से आ रही टेंपो ट्रेवलर बस अचानक गाड़ी से टकरा गई। गाड़ी में करीब 7/8 अध्यापक सवार थे।
हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 3 अध्यापकों और एक ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं अन्य अध्यापक घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया । घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है । वहीं लोगों द्वारा बड़ी मुश्किल के साथ घायलों को इस गाड़ी से निकाला गया । उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications