मनीष सिसोदिया के परिवार से मिलने पहुंचे मंत्री बैंस, कहा- सत्य प्रताड़ित हो सकता है, पराजित नहीं

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के परिवार से पंजाब के शिक्षा मंत्री बैंस मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार का हालचाल जाना।

Punjab government

शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबियत खराब हो गई है। इसकी जानकारी मिलते ही गुरुवार को पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने सिसोदिया के परिजनों से मुलाकात की और हालचाल जाना। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट भी किया है।

मंत्री बैंस ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने लाखों बच्चों का भविष्य सुधारा है और उन सभी की दुआएं उनके साथ हैं। बैंस ने सिसोदिया की पत्नी को भरोसा दिलाया कि वह सभी उनके साथ हैं। अपने ट्वीट के अंत में बैंस ने लिखा है कि, सत्य प्रताड़ित हो सकता है लेकिन पराजित नहीं।

केजरीवाल भी पहुंचे थे घर
इससे पहले दिल्ली के CM एवं AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेता मनीष सिसोदिया की पत्नी से उनके घर जाकर उनका हालचाल पूछ चुके हैं। साथ ही AAP द्वारा उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है।

26 फरवरी को किया था गिरफ्तार
गौरतलब है कि शराब पॉलिसी केस में CBI ने मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। फिर सोमवार को CBI ने उनका रिमांड हासिल किया। सिसोदिया मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने इस्तीफे में उनपर लगाए गए आरोपों को कायर लोगों की साजिश बताया है। उन्होंने 8 साल ईमानदारी और सच्चाई से काम करने के बावजूद भ्रष्टाचार के आरोप लगने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+