पंजाब: नशा तस्करों की खैर नहीं, भगवंत मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, एक साल में 735kg हेरोइन जब्त

पंजाब में अमन शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने व नशा तस्करों व अपराधियों पर नकेल के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व डी.जी.पी. गौरव यादव के आदेशों के मुताबिक राज्य भर के पुलिस अधिकारियों को नशा तस्करों पर कड़ी कारवाई करने व उनकी प्रापर्टियां जब्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।

प्रैस कांफ्रैंस दौरान स्पैशल डी.जी.पी. लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि पंजाब पुलिस ने राज्य भर में सभी एस.एस.पीज व पुलिस कमिश्नरस को नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने व उनकी प्रापर्टियां जब्त करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों का जड़ से सफाया करने के लिए राज्य भर के अधिकारियों से लगातार मीटिंग की जा रही हैं।

मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, एक साल में 735kg हेरोइन जब्त

उन्होंने बताया कि पिछले करीब 1 साल के दौरान पंजाब पुलिस की सख्ती के चलते राज्य भर में 204 बडे़ नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और 1 साल के भीतर ही पंजाब पुलिस ने राज्यभर में 735 किलो ग्राम हैरोइन की खेप बरामद की है। उन्होंने बताया कि आम तौर पर पहले भी पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ मामले दर्ज होने के बाद उनकी प्रापर्टियां जब्त की जाती थी। उन्होंने बताया कि अब इस प्रक्रिया को और तेज कर दिया गया है। इसके अलावा नशा तस्करी के आरोप में 1134 भगौडे़ भी धरे गए हैं।

उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस ने राज्य भर में करीब नशा तस्करों की करीब 38 करोड़ रुपए की प्रापर्टियां जब्त की है और कुछ की प्रापर्टियां अटैच करने की प्रक्रिया चल रही है। पंजाब पुलिस के अधिकारी नशा तस्करों पर दर्ज हुए मामलों की पूरी पैरवी कर उन्हें सजा दिलवाएंगे। उन्होंने राज्य भर के सभी पुलिस कमिश्नरस व एस.एस.पीज को नाइट डौमीनेशन को और मजबूत करने व शहर में रात को नाकों में और बढ़ौतरी करने के साथ-साथ शहर के सभी एंट्री प्वाइंट से प्रवेश होने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों की चैकिंग के आदेश दिए हैं। इसके अलावा रात को पी.सी.आर. टीमों को पैट्रोलिंग करने के साथ-साथ संदिग्ध लोगों पर नकेल कसने व शहर में रात को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंडों पर भी चौकसी बरतने के आदेश दिए। इस मौके पर जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल, बी.एस.एफ. के आई.जी. अतुल फुलजले, आई.पी.एस. प्रदीप कुमार यादव (आई.जी.ला एंड आर्डर)व डी.सी.पी ला एंड आर्डर अंकुर गुप्ता उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+