पंजाब: बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर मीटिंग में हुए शामिल, कांग्रेस ने कहा- ये कैसा बदलाव है?
पंजाब: बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर मीटिंग में हुए शामिल, कांग्रेस ने कहा- ये कैसा बदलाव है?
चंडीगढ़, 04 अगस्त: पंजाब में बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला के पंजाब विधानसभा सेक्रेट्रिएट में मीटिंग में शामिल होने पर सियासी घमासान मच गया है। सिंगला पंजाब विधानसभा सेक्रेट्रिएट में सरकारी आश्वासन कमेटी की मीटिंग में शामिल हुए। उन्होंने खुद इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।

पंजाब कांग्रेस ने इस पर तंज कसने में देर नहीं लगाई। कांग्रेस ने कहा कि सीएम भगवंत मान कहते थे कि भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों की उनकी सरकार में कोई जगह नहीं है। दूसरी तरफ वह विधायक ही विधानसभा सेक्रेट्रिएट में मीटिंग कर रहे हैं। यह कैसा बदलाव है?
जमानत पर जेल से बाहर आए सिंगला लगातार चैलेंज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई एक रुपया लेने का सबूत पेश कर दे। वह भ्रष्टाचार के आरोपों को नकार रहे हैं। हालांकि सीएम भगवंत मान ने दावा किया था कि सिंगला से उन्होंने पूछताछ की तो उन्होंने गलती कबूल की थी। जमानत पर बाहर होने के बाद सिंगला लगातार एक्टिव होकर काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications