पंजाब: बहबल कलां इंसाफ मोर्चे के फैसले का सीएम मान ने किया स्वागत, ट्वीट के जरिए कही ये बात
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि वह बहबल और कोटकपुरा मामले के दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान का बेहबल कलां में इंसाफ मोर्चा द्वारा जाम किए हुए नेशनल हाईवे को खुलवाने के बाद ट्वीट सामने आया है। उन्होंने कहा कि 'मैं संगत को धन्यवाद देता हूं कि मेरी अपील पर बहबल कलां में नेशनल हाईवे' खोला गया। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि वह बहबल और कोटकपुरा मामले के दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बहबल कलां में इंसाफ मोर्चा द्वारा जाम किया हुआ नेशनल हाईवे को खुलवाने के लिए मोर्चा से विशेष अपील की थी। मुख्यमंत्री मान ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि पंजाब सरकार कोटकपुरा और बहबल कलां बेअदमी मामलों में न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसलिए मैं संगत से अपील करता हूं कि बेहबल कलां में राष्ट्रीय राजमार्ग को खोल दिया जाए ताकि लोगों को परेशानी न हो।'' मान ने आगे कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाना सरकार का कर्तव्य और जिम्मेदारी है।
बता दें कि बहबल कलां में चल रहे इंसाफ मोर्चा द्वारा बेअदबी के मामले में न्याय की मांग को लेकर 5 फरवरी को सरकार को दिया गया अल्टीमेटम समाप्त हो गया था। जिसके चलते मोर्चा ने संघर्ष तेज कर दिया और नेशनल हाईवे 54 बठिंडा-अमृतसर मार्ग को दोनों तरफ से अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया। नेशनल हाईवे को बंद हुए आज 5 दिन बीत चुके हैं। हालांकि पुलिस राहगीरों की पूरी मदद कर रही है ताकि किसी को परेशानी न हो, लेकिन फिर भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications