पंजाब: CM मान ने श्री दरबार साहिब के पूर्व मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह जी के निधन पर जताया दुख

पंजाब सीएम मान ने पूर्व हेड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि दीpanjaab seeem maan ne poorv hed granthee gyaanee jag

श्री दरबार साहिब जी के पूर्व मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह जी के निधन पर मुख्यमंत्री मान ने किया दुःख व्यक्त है।सीएम मान ने लिखा- "सचखंड श्री दरबार साहिब जी के पूर्व मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह जी के निधन की खबर बहुत दुखद है.. गुरु ज्ञानी जी को शांति मिले।"

आज 27 अगस्त 2023 को सचखंड श्री दरबार साहिब सिंह के पूर्व मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह का निधन होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।

punjab Cm mann

ज्ञानी जगतार सिंह ने अपने निवास अंतरजामी कॉलोनी तरनतारन रोड अमृतसर में अंतिम सांस ली। उनके बेटे नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम करीब 6 बजे ज्ञानी जगतार सिंह को दिल का दौरा पड़ा। ज्ञानी जगतार सिंह ने श्री दरबार साहिब में मुख्य ग्रंथी के रूप में लंबे समय तक पंथ की सेवा की है।

ज्ञानी जगतार सिंह ने पहले अखंड पाठी और फिर ग्रंथी की सेवा निभाई, जिसके बाद उन्हें श्री दरबार साहिब के ग्रंथी के रूप में नियुक्त किया गया और बाद में हैड ग्रंथी के रूप में गुरु और पंथ की सेवा की। ज्ञानी जी के निधन पर जहां धार्मिक वर्ग में शोक की लहर है।

वहीं शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष व सदस्यों के अलावा अन्य पंथ हस्तियों ने भी दुख व्यक्त किया है। ज्ञानी जगतार सिंह का अंतिम संस्कार कल 28 अगस्त को गुरुद्वारा शहीदां साहिब के सामने श्मशान घाट पर किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+