पंजाब: एक्शन में सीएम मान, वजीफा मामले में 2 अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

पंजाब: सीएम मान ने वजीफा मामले में दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की

bhagwant mann

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले को लेकर भगवंत मान एक्शन लेते हुए एक अधिकारी की पेंशन और अन्य वित्तीय लाभ रोक दिए हैं और दूसरे को बर्खास्त करने की सिफारिश की गई है। आम आदमी पार्टी ने इस उक्त मामले में 3 वर्ष के बाद कार्रवाई की है। बता दें कि जब साधु सिंह धर्मसोत के पास यह मामला था तो रिटायर हो चुके अधिकारी चरणजीत सिंह के साथ-साथ मुकेश कुमार को चार्जशीट किया गया था। इसके बाद विभाग बदल जाने पर राजकुमार वेरका ने इन दोनों अधिकारियों को चार्जशीट किया गया था।

सामाजिक न्याय एवं अल्पसंख्यक विभाग में छात्रवृत्ति के नाम पर वर्ष 2020 में 63.91 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया था। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने मामले की जांच की और 2021 के अंत में आरोपियों को चार्जशीट कर दिया, लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने 3 साल बाद इस घोटाले में कार्रवाई की है।

इस पूरे घोटाले की जांच सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग की तत्कालीन मुख्य सचिव कृपा शंकर सरोजल ने की थी। उन्होंने इस दौरान बताया कि विभाग को 24.91 करोड़ का नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि प्राइवेट संस्थानों को 16.91करोड़ रुपए का गलत ढंग से दिए थे जिनमें से 8 करोड़ रुपए की वसूली होनी थी। आपकी जानकारी केलिए बता दे किं यह घोटाला माला 2020 का है। कांग्रेस सरकार के रहते समय इस मामले में चार्जशीट दाखिल की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+