पंजाब: जालंधर के व्यापारियों की सीएम मान से मुलाकात, इन मुद्दों पर की हुई चर्चा
जालंधर के व्यापारियों से सीएम भगवंत मान से मुलाकात की है। जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

जालंधर: जालंधर के व्यापारियों ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। इस दौरान जालंधर शहर व कारोबार से जुड़े कई मसलों को पर विशेष चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात कर व्यापारी वर्ग ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे हमेशा 'आप' के साथ हैं और हमेशा आम आदमी पार्टी के साथ देंगे।
वहीं इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अब उद्योगपतियों को परेशान करने का दौर ख़त्म हो चुका है और राज्य सरकार व्यापारियों को भरपूर सहयोग करेगी।
कारोबारियों के साथ विचार-विमर्श के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा बीते समय की तरह अब कोई भी उद्योगपति तंग परेशान नहीं रहेगा, बल्कि राज्य सरकार उद्योग की तरक्की और विकास के लिए हर संभव कोशिश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications