पंजाब: सीएम मान ने किया पटियाला बस अड्डे का निरीक्षण, 1 अप्रैल तक काम पूरा करने के निर्देश
पटियाला में करोड़ों की लागत से बन रहे नए बस अड्डे का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निरीक्षण किया। इस मौके पर अधिकारियों को 1 अप्रैल तक काम पूरा करने के निर्देश दिए।

पटियाला: शहर में करोड़ों की लागत से बन रहे नए बस अड्डे का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने अधिकारियों को 1 अप्रैल तक काम पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि जल्द से जल्द बस स्टैंड लोगों को समर्पित किया जा सके।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दौरान पूर्व सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि दुर्भाग्य की बात यह है कि पटियाला जैसे शहर में एक पैसा भी नहीं लगाया गया। अपने महल पर तो करोड़ों रुपए खर्च कर लिए गए, लेकिन शहर की जरा भी सुध नहीं ली गई। वहीं शहर में सीवरेज का भी बुरा हाल है।
सीएम मान ने कहा कि पटियाला शहर के लोग परेशान हो चुके हैं। लेकिन हमारी सरकार में अब बस स्टैंड 93 परसेंट बन चुका है। इसमें लोगों के लिए अच्छी दुकानें खोली जाएंगी, जिससे सफर करने वाले लोग कुछ भी खरीद सकते हैं और अंदर लिफ्ट भी लगाई जाएगी ताकि बुजुर्ग लोगों को किसी तरह की कोई मुश्किल न हो।












Click it and Unblock the Notifications