पंजाब: शहरी विकास को लेकर CM मान ने तैयार किया मॉडल, हर हफ्ते 2 दिन शहरों का करेंगे दौरा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहरी विकास को लेकर एक मॉडल तैयार किया है। मुख्यमंत्री ने आने वाले दिनों में शहरों पर फोकस करने का फैसला किया है।

punjab government

जालंधर : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहरी विकास को लेकर एक मॉडल तैयार किया है। मुख्यमंत्री ने आने वाले दिनों में शहरों पर फोकस करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री शहरों के विकास मॉडल की चर्चा बड़े महानगरों जालंधर, लुधियाना, अमृतसर आदि में जाकर स्वयं करेंगे। मुख्यमंत्री फरवरी महीने से हर सप्ताह कम से कम 2 दिन शहरों के दौरे किया करेंगे। इससे जहां वह शहरी लोगों को शहरों के प्रति अपनी सरकार का नजरिया व्यक्त करेंगे, वहीं उन्हें शहरी लोगों के नजदीक जाने का मौका भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री मान के नजदीकी नेताओं ने बताया कि अगले एक सप्ताह में मुख्यमंत्री की काफी अधिक व्यस्तताएं रहने वाली हैं। वह महाराष्ट्र व उड़ीसा के दौरे पर जाएंगे और साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। फरवरी के आरंभ से मुख्यमंत्री का शहरों के प्रति विजन सामने आना शुरू होगा। संभवत: फरवरी व मार्च महीने में मुख्यमंत्री तीनों बड़े महानगरों में सक्रिय रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने शहरों में नए प्रोजैक्टों की भी घोषणा करनी है और उसे लेकर भी मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में अमृतसर में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए अमृतसर के लिए विकास प्रोजैक्ट तैयार कर लिए गए हैं परंतु अब वह जालंधर और लुधियाना के लिए विशेष रूप से विकास प्रोजैक्ट तैयार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+