पंजाब: सीएम मान ने विभिन्न पदों पर 408 नवनियुक्त कर्मचारियों को बांटे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी ईमानदार सरकार ने एक साल में युवाओं को 28873 नौकरियां दी हैं जबकि पिछली कांग्रेस सरकार ने अपने पहले साल में लगभग 8000 नौकरियां दी थीं।

पंजाब के CM भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ स्थित म्युनिसिपल भवन में PWD और टेक्निकल एजुकेशन विभाग के विभिन्न पदों पर नवनियुक्त कुल 408 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए। लोकल बॉडी के 105, PWD के 107, तकनीकी शिक्षा के 116 और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन के 80 नियुक्ति पत्र दिए गए। इनमें SDO, क्लर्क और जूनियर ड्राफ्ट्समैन व अन्य शामिल हैं।
CM मान ने नवनियुक्त कर्मियों को पंजाब को रंगला बनाने के परिवार में शामिल होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अकसर नियुक्ति पत्र देने के प्रोग्राम किए जाते हैं। 3 दिन पहले नेशनल खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपए दिए गए हैं। अब तक कुल 280873 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।
इन्हें दिए नियुक्ति पत्र
CM मान ने लोकल बॉडी विभाग में जिन नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिए, उनमें करनवीर सिंह, शरनवीर कौर, प्रभजोत कौर, मनप्रीत सिंह, अनुभव सिंगला, हरविंदर सिंह, किरनदीप कौर, राजनदीप कौर, रवि कुमार व कमलप्रीत कौर शामिल हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग में रशविंदर सिंह, लभप्रीत सिंह, मनदीप कुमार, सतबीर सिंह, हरविंदर सिंह, बलप्रीत कौर, धर्मिंद्र सिंह, अमनदीप सिंह, रविंद्र सिंह और अक्षय बजाज को नियुक्ति पत्र दिए गए।
PWD विभाग में यादविंदर सिंह, रूपिंदरजीत बैंस, अलीशा, रूपिंदर सिंह, जयप्रीत कौर, लभप्रीत कौर, सुखवंत सिंह, अमनदीप, सिमरनप्रीत कौर व अभिनव राणा को नियुक्ति पत्र दिए गए। जनरल एडमिनिस्ट्रेशन में गुरप्रीत सिंह सारों, गगनदीप शर्मा, कर्मजीत सिंह, हरदीप सिंह, जसप्रीत सिंह, राहुलप्रीत सिंह, भारत अग्रवाल, पीयूष गोयल, प्रिंस मित्तल और सूरज कुमार को नियुक्ति पत्र दिए गए।
CM ने तकनीकी ऐप लॉन्च की
CM भगवंत मान ने तकनीकी विभाग संबंधी एक ऐप/पोर्टल भी लॉन्च किया। इसकी तकनीकी क्षेत्र में भविष्य तलाश रहे लोग नौकरी तलाश सकेंगे। एप में दो प्रकार के लॉगिन मौजूद हैं, नौकरी पाने वाले और नौकरी देने वाले। इस संबंधी एक वह वीडियो क्लिप दिखाई गई, जिसमें नौकरी तलाश कर कामयाबी हासिल किए जाने बारे दिखाया गया।
अपने स्तर पर कमी न छोड़ आमजन को राहत दें
CM मान ने नवनियुक्त कर्मचारियों से कहा कि वह कभी भी अपने स्तर पर ऐसी कोई कमी न छोड़ें, जिससे किसी अन्य व्यक्ति को नुकसान हो जाए। अपने मूड के हिसाब से नहीं, आमजन के मूड के हिसाब से काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि जब कभी दोबारा पूछा जाएगा कि जिस समय पंजाब विकास की सीढ़ी चढ़ रहा था, उस समय किस-किस का योदान रहा। उस दौरान सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को गिनती भी होगी।
इस संबंध में उन्होंने क्रिकेट के खेल का उदाहरण देते हुए टीम वर्क के रूप में काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी कानूनी अड़चनें दूर कर नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। जबकि इससे पहले नियुक्ति पत्र मिलने पर भी युवाओं को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ता था।












Click it and Unblock the Notifications