पंजाब: ब्लॉक अध्यक्षों के शपथग्रहण में पहुंचे सीएम मान, किया ये बड़ा ऐलान

हाल ही में नवनियुक्त हुए ब्लॉक अध्यक्षों का शपथग्रहण शुक्रवार को आयोजित किया गया, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभी को बधाई दी। साथ ही सभी से कर्तव्यों का निर्वाहन अच्छे से करने को कहा। उन्होंने कहा कि हम आने वाले दिनों में और नौकरियां निकाल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि आने वाले दिनों में पंजाबियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, जिसके लिए वह तैयार हो जाएं। अगर ईश्वर किसी व्यक्ति को जिम्मेदारी देता है तो उसे पूरा करने का बल भी बख्शता है, लेकिन इरादा सच्चा होना चाहिए। अब पंजाब पटरी पर आ रहा है। अरविंद केजरीवाल अफसरी पद छोड़कर राजनीति में आए थे, वे इनकम टैक्स कमिश्नर थे और कार्यालय में उन्हें सलाम मिलता था लेकिन राजनीति में गालियां मिलती हैं क्योंकि वहां तारीफ नहीं होती। यही मेरा मामला है. जब मैं कलाकार था तो लोग मेरी बहुत तारीफ करते थे, लेकिन जैसे ही मैं राजनीति में आया तो गालियां मिलनी शुरू हो गई।

CM Mann

उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है और रोज सुबह उठकर गाली-गलौच करने लगते हैं। हम लोगों को दी गई गारंटी को पूरा कर रहे हैं। 1 नवंबर को हुई खुली बहस के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि सरकार खुली बहस बुला रही है, जबकि यह काम विपक्ष का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+