पंजाब: बठिंडा को लेकर सीएम मान का ऐलान, पर्यटन केंद्र के रूप में बढ़ावा देने के लिए होगा झीलों का जीर्णोद्धार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बठिंडा की झीलों का जीर्णोद्धार कर शहर को राज्य में विशेष रूप से मालवा क्षेत्र में एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बठिंडा की झीलों का जीर्णोद्धार कर शहर को राज्य में विशेष रूप से मालवा क्षेत्र में एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यहां लेक व्यू में विधायकों और जिले से जुड़े वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से विशेष मुलाकात के दौरान विकास कार्यों और समस्याओं की जानकारी ली। भगवंत मान ने प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया और कहा कि जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
इस मौके पर विधायक बठिंडा (शहरी) जगरूप सिंह गिल ने शहर में ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए नए बस स्टैंड की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आश्वासन दिया कि जल्द ही शहर को एक और नया बस स्टैंड दिया जाएगा। इस अवसर पर बठिंडा के निवासियों के लिए स्वच्छ पेयजल की समस्या को हल करने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि निगम और पावरकॉम के साथ मिलकर इस परियोजना को पूरा करने के लिए झील नंबर एक को पानी की टंकी के रूप में उपयोग किया जाए ताकि शहर के निवासी शहर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बठिंडा शहर को मालवा में पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के दृष्टिगत बठिंडा झीलों के जीर्णोद्धार की परियोजना भी शीघ्र लागू की जायेगी। इस बीच, उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा कृषि को लाभ का धंधा बनाने और किसानों को कम लागत और अधिक आय वाली फसलों की खेती के लिए पारंपरिक फसलों के चक्रव्यूह से बाहर निकालने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसानों की आमदनी और बढ़ाई जा सके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. इसी के अनुरूप सरकारी स्कूलों के कायापलट को देखते हुए नए क्लासरूम स्थापित किए जा रहे हैं ताकि विद्यार्थियों को अप टू डेट लाया जा सके।
-
CM Sehat Scheme: पटियाला के राजिंद्रा जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब में दो दिवसीय सेहत कैंप में 500 लोग जुटे -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications