पंजाब: सीएम मान जालंधर के लिए बड़ा ऐलान, 30 करोड़ों के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

punjab

जालंधर: जालंधर के सर्वांगीण विकास का वायदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां 30 करोड़ रुपए के विकास कामों का आग़ाज़ करके शहर को बड़ी सौग़ात दी है। आज यहां 30 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्टों का उद्घाटन करने के बाद इकट्ठ को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 'जालंधर व्यापक विकास और तरक्की के साथ चमकेगा'। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की तरक्की और लोगों की खुशहाली को यकीनी बनाने के लिए पूरी तनदेही के साथ काम कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि जालंधर लोक सभा सीट की जीत ने उनमें लोगों की सेवा करने की और भी विनम्र भावना भर दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे इस लोक सभा हलके से उनके संसद मैंबर ने अभी शपथ नहीं उठाई परन्तु 100 करोड़ रुपए के काम शुरू हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर-आदमपुर- होशियारपुर सड़क का काम पहले ही जंगी स्तर पर चल रहा है। भगवंत मान ने बताया कि जंडियाला- गौराया रोड का काम भी जल्दी ही शुरू हो जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के और ख़ास तौर पर जालंधर के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है और राज्य की तरक्की को बढ़ावा दिया जायेगा। भगवंत मान ने यह भी कहा कि शाहपुर कंडी प्रोजैक्ट के मुकम्मल होने के बाद बिसत-दोआब नहर को पानी के बहाव के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा और 10,000 एकड़ ज़मीन नहरी पानी अधीन आ जायेगी।

भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने लोगों को 600 यूनिट मुफ़्त बिजली की बड़ी सुविधा दी है। भगवंत मान ने कहा कि योग्यता के आधार पर नौजवानों को 29000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दीं जा चुकीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार पंजाब सरकार ने धान के सीजन के लिए किसानों को निर्विघ्न बिजली मुहैया करवाई है। उन्होंने कहा कि राज्य के पास लोगों को बिजली सप्लाई करने के लिए काफ़ी मात्रा में कोयला मौजूद है और राज्य सरकार के पास 52 दिनों का कोयला अभी भी स्टाक में है। इस मौके पर स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह, राज्य सभा मैंबर राघव चड्ढा और बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल, लोक सभा मैंबर सुशील कुमार रिंकू और अन्य भी उपस्थित थे।

सी.एम. मान ने लोगों संबोधित करते कहा कि आने वाले समय में जालंधर वासियों से जो अन्य वायदे किए गए हैं, वे भी जल्द पूरे होंगे क्योंकि पंजाब सरकार आपकी अपनी सरकार है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है, अगर नीयत साफ हो तो भगवान भी साथ देता है। सी.एम. मान ने पिछली सरकारों पर बरसते हुए कहा कि इससे पहले की सरकारों के कार्यकाल में लोग बिजली के लिए तरसते थे, लेकिन राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार ने बिजली की पैदावार को बढ़ाया है तथा लोगों को मुफ्त बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि दोआबा में पहली बार नहरी पानी आ रहा है, जिससे कि किसानों को खेतों में आसानी से पानी उपलब्ध होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+