भारतीय नौसेना दिवस पर बोले सीएम मान, कहा- जज्बे और साहस को सलाम
भारतीय नौसेना दिवस पर सीएम मान ने कहा कि हम ईश्वर से वीर जवानों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की प्रार्थना करते हैं और उनके जज्बे और साहस को सम्मान के साथ सलाम करते हैं।

चंडीगढ़: 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध जीतने वाली भारतीय नौसेना की ताकत और वीरता को याद करने के लिए हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस 2022 मनाया जाता है। 4 दिसंबर 1971 को 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची नौसैनिक अड्डे पर हमला कर दिया था। इस ऑपरेशन की सफलता की याद में ही हर साल 4 दिसंबर को नेवी डे मनाया जाता है। जंग-ए-आज़ादी, मुंबई में ऑपरेशन ताज से लेकर अन्य कई घटनाओं तक, भारतीय नौसेना का इतिहास उपलब्धियों से भरा है।
इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि हमारे देश के उन वीर जवानों को भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं जो तटों और समुद्रों और झीलों पर देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हम ईश्वर से वीर जवानों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की प्रार्थना करते हैं और उनके जज्बे और साहस को सम्मान के साथ सलाम करते हैं।
हर साल इस तारीख को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार के साथ सीडीएस जनरल अनिल चौहान, आइएएफ प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और वाइस आर्मी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने नौसेना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।












Click it and Unblock the Notifications