पंजाब: CM भगवंत मान ने भाजपा नेता का नाम लिए बिना साधा निशाना, कही दी ये बड़ी बात
बुधवार का दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान के विरोधियों के लिए कुछ राहत भरा रहा क्योंकि उन्होंने पिछले कई दिनों से चल रही मुहिम के तहत अपने किसी विरोधी पर नाम लेकर हमला तो नहीं बोला लेकिन खाली खजाने का बहाना बनाने वाली पिछली सरकारों पर निशाना जरूर साधा।
सी.एम. मान ने कहा कि हर वर्ग के लोग सुबह उठने से लेकर सोते समय भी अलग-अलग तरीके से टैक्स दे रहे हैं लेकिन फिर भी पिछली सरकारों द्वारा हमेशा खजाना खाली होने का राग अलापा गया।

आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा कभी खजाना खाली होने की बात नहीं कही गई और सब काम ठीक ढंग से चल रहा है। सी.एम. मान ने कहा कि हमारी सरकार ने कोई मशीन नहीं लगाई है, बल्कि जो फंड पिछली सरकारों के दौरान नेताओं के घर या रिश्तेदारों की जेब में जा रहा था उस खजाने का मुंह लोगों की तरफ खोल दिया गया है जिससे साफ हो गया है कि पिछली सरकारों की नीयत में फर्क था।
हालांकि सी एम के इस भाषण को सीधे तौर पर मनप्रीत बादल के साथ जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि खजाना खाली होने की बात 9 साल तक वित्त मंत्री रहे मनप्रीत बादल द्वारा ही कही जाती थी और पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री व मनप्रीत बादल के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है। इस जुबानी जंग के दो दिन से शांत होने के बीच सी.एम. मान ने बुधवार को मनप्रीत बादल का नाम लिए बिना खाली खजाने का बहाना बनाने वाली पिछली सरकारों को निशाना बनाने का मौका नहीं गंवाया।












Click it and Unblock the Notifications