पंजाब के अमृतसर शहर में होगा G-20 का सम्मेलन, AAP सरकार ने गठित कराई कैबिनेट सब-कमेटी
चंडीगढ़। जी-20 (G-20) सम्मेलन को लेकर पंजाब सरकार एक्शन मोड में आ गई है। अगले वर्ष जी-20 शिखर सम्मेलन भारत में होगा। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह गर्व की बात है कि पंजाब इसकी मेजबानी करेगा। जी-20 शिखर सम्मेलन अमृतसर साहिब में 15 से 17 मार्च 2023 को होगा।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट किया- 'अगले साल भारत में G-20 सम्मेलन होने जा रहा है और गर्व की बात ये है कि पंजाब भी इस सम्मेलन की मेज़बानी करेगा.. श्री अमृतसर साहिब में मार्च 2023 में कार्यक्रम होंगे। आज अफसरों के साथ तैयारियों को लेकर मीटिंग की और तैयारियों की निगरानी के लिए एक कैबिनेट सब कमेटी बना दी है।'
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इसकी तैयारियों की समीक्षा की। इसकी तैयारियों के लिए चार मंत्रियों की एक कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है। बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
जी-20 सम्मेलन के लिए बनाई गई सब कमेटी में इंदरबीर सिंह निज्जर, हरभजन सिंह ईटीओ, हरजोत बैंस और अनमोल गगन मान शामिल होंगी। इसके अलावा मुख्य सचिव की अगुवाई में अफसरों की भी एक कमेटी बनाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications