पंजाब: हिमाचल मामले पर CM भगवंत मान का आया बयान, कांग्रेस सरकार को घेरा
हिमाचल मामले पर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान सामने आया है। उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने हिमाचल के दावे पर कांग्रेस सरकार घेरी है। इस मामले पर सी.एम. मान ने ट्वीट भी किया है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ''चंडीगढ़ मुद्दे पर हिमाचल की कांग्रेस सरकार के दावे के बारे हिमाचल के इंचार्ज प्रताप सिंह ''भाजपा'' जी दोनों पार्टियों का पक्ष पेश कर दें.... शर्म की कमी...

आपको बता दें प्रताप बाजवा हिमाचल कांग्रेस के प्रधान हैं। इसको लेकर उन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस पंजाब के साथ खड़ी है।
गौरतलब है कि हिमाचल ने एक बार चंडीगढ़ पर अपना दावा किया है। चंडीगढ़ में हिस्सेदारी के लिए कैबिनेट सब कमेटी गठित का गई। पंजाब पूनर्गठन एक्ट की कमेटी जांच करेगी। हिस्सेदारी कैसे ली जा सकती है, इस पर रिपोर्ट सौंपी जाएगी। सब-कमेटी की रिपोर्ट पर ही हिमाचल सरकार एक्शन लेगी। बताया जा रहा है कि कृषि मंत्री चंद्र कुमार की अध्यक्षता में सब कमेटी बनाई गई है। हिमाचल ने चंडीगढ़ में 7.19 फीसदी हिस्सेदारी का दावा किया है।












Click it and Unblock the Notifications