पंजाब: CM भगवंत मान बोले- बाढ़ ने बहुत कुछ सिखाया, बनाएंगे चेक डैम

पंजाब में फिर से बाढ़ के हालात बनने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चिंता जताई लेकिन यह भी कहा कि हालात काबू में हैं और सरकार ने सभी एहतियाती कदम उठाए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से सीखने की जरूरत है और इस बाढ़ ने भी बहुत कुछ सिखाया है।

पंजाब भवन में गुरुवार को सौर ऊर्जा समझौते की जानकारी देने के लिए बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाढ़ के हालात के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री काफी संजीदा हो गए।

पंजाब: CM भगवंत मान बोले- बाढ़ ने बहुत कुछ सिखाया

उन्होंने कहा कि अब हमें इससे सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 'हमने पानी के रास्तों पर निर्माण कर दिया। कई ऊंची-ऊंची इमारतें खड़ी कर दीं और सड़कें चौड़ी करने के नाम पर पानी का रास्ता छोटा कर दिया लेकिन अब पानी ने बता दिया कि मैं यहीं से निकलूंगा।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से सीख लेते हुए पंजाब को पानी बचाने के अपने लक्ष्य को भी पूरा करना है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की तर्ज पर पंजाब में अब चेक डैम बनाए जाएंगे ताकि पाकिस्तान जाने वाले पानी का भंडारण हो सके और भूजल स्तर में भी सुधार आए। इस तरह जमा किए गए पानी को जरूरत पड़ने पर पंपों के जरिये खेतों तक पहुंचाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में बारिश का असर पंजाब में आ रहा है, क्योंकि पंजाब में बारिश नहीं है। भाखड़ा बांध में पानी का डेंजर लेवल 1680 फुट और वहां जलस्तर चार फुट नीचे 1676 फुट है। दूसरी ओर पौंग डैम में पानी का डेंजर लेवल 1390 फुट है जबकि वहां पानी 1396 फुट तक पहुंच गया है। इसमें से कल तक 1.17 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था लेकिन अब पानी की आमद कम होने के कारण इसकी निकासी कम कर दी गई है। गुरुवार शाम तक एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। घग्घर और रावी नदी में जलस्तर सुरक्षित स्तर पर है जबकि हरिके हेड से आगे पानी छोड़ा जा रहा है। फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है।

कैबिनेट में फेरबदल की खबरों का सीएम ने किया खंडन
पंजाब कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि कैबिनेट में कोई फेरबदल नहीं होने जा रहा क्योंकि सरकार बहुत बढ़िया चल रही हैं। मजाकिया अंदाज में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कुछ पत्रकारों ने तो खबर भी तैयार कर रखी है कि ये जाएंगे, ये आएंगे। उन्होंने कहा कि विधायकों-मंत्रियों को ऐसे न डराया करो। अगर कोई फेरबदल होगा तो आपको सबसे पहले बताया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+