पंजाब के CM भगवंत मान बोले- कांग्रेस के नेता पैसा लूटने के बाद बचने के लिए भाजपा में चले गए

मानसा। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज एक मामले में मानसा की अदालत में पेश हुए। पेशी के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक नाजर सिंह मानशाहिया ने उन पर मानहानि का केस हुआ है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि क्या केवल लीडरों की मानहानि होती है, जो 70 साल से इन्होंने देश के करोड़ों नागरिकों की मानहानि की है, उनका कोई मोल नहीं, कोई इज्जत नहीं है। अरविंद केजरीवाल कुछ बोल दें, संजय सिंह कुछ बोल दें, भगवंत मान कुछ बोल दें तो मानहानि। अकेला मान इन्हीं का रह गया बस।'

Punjab CM Bhagwant Mann said - Congress leaders went to BJP to escape after looting money

नाजर को डेढ़ लाख लोगों ने विधायक बनाया था
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नाजर मानशाहिया को डेढ़ लाख लोगों ने वोट डालकर विधायक बनाया था, लेकिन लोगों से बिना पूछे वह कांग्रेस में चले गए तो क्या उन डेढ़ लाख लोगों की मानहानि नहीं हुई। उनका कोई मान नहीं, कोई इज्जत नहीं। यह मजाक बनाया हुआ है। मान ने कहा कि हमारे बुजुर्गों को कचहरी, तहसील, थानों में भटकने को मजबूर किया हुआ है, क्या उनकी कोई मानहानि नहीं होती।

मान ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि अरविंद केजरीवाल पर मानहानि के 15-16 केस चल रहे हैं कि उन्होंने ऐसा-वैसा बोल दिया, लेकिन जो इनके नेता बोल रहे हैं, देश को बांटने में लगे हैं, जो कहते हैं गोली मारो इनको, मैं वह शब्द भी नहीं बोल सकता, लेकिन उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी। केजरीवाल को आतंकवादी कहते हैं, लेकिन क्या आतंकी स्कूल बनाता है, बिजली फ्री करता है, कॉलेज या सड़क या अस्पताल बनाते हैं। इसका मतलब केजरीवाल की कोई इज्जत नहीं, उनकी कोई मानहानि नहीं।

मान ने कहा कि ये लोग दबने वालों को दबाते हैं। अब जितने कांग्रेस में थे, वे पंजाब का पैसा लूटकर भाजपा में चले गए कि अब बच जाएंगे। क्या इससे पंजाब के लोगों की कोई मानहानि नहीं हुई। मान ने कहा कि मैं हैरान हूं कि ये बात बात पर कहते हैं कि मेरी मानहानि कर दी।

मान ने कहा कि, विधायक नाजर सिंह मानशाहिया गांव फफड़ा में एक टूर्नामेंट में गए थे। वहां उन्हें बोलने नहीं दिया गया तो वहां लोगों पर मानहानि करें। कांग्रेस ने टिकट नहीं दी तो राहुल गांधी पर मानहानि करें। पार्टी समारोह में कुर्सी नहीं मिलती तो वहां मानहानि करो। मान ने कहा कि मानहानि का मजाक बनाया हुआ है।

मान ने कि वह कोर्ट की इज्जत करते हैं। CM सेशन कोर्ट से बड़ा नहीं है। कोर्ट जब मर्जी बुला सकती है और वह आएंगे। मान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करने काे मजबूर हैं। आधी रात को कोर्ट खोलकर फैसले लिए जा रहे हैं, लेकिन मानहानि केवल हमारी होती है। उन्होंने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा कि कहना पड़ेगा कि हमने कोर्ट का मान-सम्मान बहाल किया है।

मान ने कहा कि असल में कांग्रेस को मानहानि की कोई समस्या नहीं, उन्हें कोई दुख नहीं। असल में उन्हें भगवंत मान हानि का दुख है, वह इनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा। मुझ पर लोगों ने यकीन किया है, मैं करूंगा। दिल्ली-पंजाब के बाद गुजरात जा रहे हैं। मान ने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। ऐसी मानहानि चलती रहती हैं। जिन लोगों की हानि लोगों ने कर दी उनका क्या मान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+