पंजाब: लद्दाख हादसे में शहीद हुए पंजाब के जवानों को CM भगवंत मान ने दी श्रद्धांजलि
गत रात लद्दाख में भारतीय सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने से 9 सेना के जवान शहीद हुए हैं। इस हादसे में पंजाब के 2 जवान शहीद हुए हैं।
इसे लेकर पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ''लद्दाख में गत रात हुए भयानक हादसे में हमारे देश की सेना के 9 बहादुर जवान शहीद होने की दुखद खबर मिली...

पंजाब के 2 जवान इस हादसे में शहीद हुए हैं...एक फरीदकोट जिले का जवान रमेश लाल इस हादसे में शहीद हुआ और दूसरा बस्सी पठाना के गांव कमाली का तरणदीप सिंह भी इस हादसे में शहीद हुआ है... जवानों के परिवारों से मेरी हार्दिक संवेदना... हम वादे के मुताबिक शहीद जवानों के परिवारों के साथ खड़े हैं... सभी जवानों को दिल से सलाम व श्रद्धांजलि...।''












Click it and Unblock the Notifications