पंजाब: CM भगवंत मान ने लोगों को दी बड़ी खुशखबरी, होमी भाभा कैंसर अस्पताल के IPD का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सैंटर की आई.पी.डी. का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल की टीम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हम इकट्ठे होकर कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने की योजना बना रहे हैं जिसका गांवों में ज़िक्र भी नहीं होता।

इसे इतना खतरनाक माना जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मालवा बेल्ट में यह बीमारी काफ़ी फैली हुई है और लोग डर के मारे टैस्ट ही नहीं करवाते। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के ख़िलाफ़ हमने डट कर लड़ाई लड़नी है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी लाइलाज नहीं है सिर्फ समय पर इसका पता लगना ज़रूरी है।

CM मान ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल के IPD का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पूरे पंजाब में 16 मेडिकल अस्पताल खोलने की योजना बनाई है जिनमें से 3 अस्पतालों का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि जब मेडिकल की पढ़ाई करने वाले बच्चे यूक्रेन में फंस गए थे तब उनके दिमाग में यह योजना आई थी कि यहीं पर बच्चे एम.बी.बी.एस. करें ताकि उन्हें किसी भी तरह की कोई भी परेशानी न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+