सीएम मान ने दी होली की बधाई, कहा-पंजाब और पंजाबी हमेशा की तरह मुस्कुराते रहें
पंजाब को होला मोहल्ला और होली की सीएम मान ने बधाई दी।

पंजाब के CM भगवंत सिंह मान समेत अन्य राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने होली, होला मोहल्ला और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है। आज सुबह से ही राजनीतिक पार्टी के नेताओं द्वारा पंजाब वासियों को बधाई देने का तांता लगा हुआ है।
सभी नेताओं ने ट्वीट कर पंजाब के लोगों को रंगों के त्योहार होली और शूरवीरता, जोश व जज्बे के प्रतीक होला मोहल्ला की बधाई दी है। पंजाब की सुख-शांति, भाईचारे, विकास, खुशियां और उमंग लाने की अरदास की गई है।
सीएम भगवंत सिंह ने बधाई संदेश में लिखा कि रंगों के त्योहार होली की देश विदेश में रह रहे सभी पंजाबियों को बधाई...ईश्वर सभी के जीवन को होली के रंगों की तरह सेहत, खुशियों और तरक्की के रंगों से भर दे...पंजाब और पंजाबी हमेशा की तरह मुस्कुराते रहें...।
गौरतलब है कि बीते दो दिन पहले CM पंजाब भगवंत मान पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ श्री आनंदपुर साहिब पहुंच कर श्री केशगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए थे। मान आज अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ होली और होला मोहल्ला के त्योहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications