पाकिस्तान-भारत के वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट समारोह में शामिल हुए पंजाब के CM मान और उनकी पत्नी, PHOTOS
punjab news today in hindi: आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पाकिस्तान-भारत के वाघा बॉर्डर पहुंचे। दोनों ने रिट्रीट समारोह में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने पंजाबियों का प्यार और सम्मान स्वीकार किया और युवाओं से बातचीत की। वहीं, गुरप्रीत ने भारतीय जवानों की हौसला-अफजाई की। वहां मौजूद हजारों लोगों ने सेरेमनी में जवानों की परेड का लुत्फ उठाया।

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के अटारी स्थित रिट्रीट समारोह में शरीक होने की तस्वीरें शेयर की हैं। आप यहां देख सकते हैं कि, किस तरह पाकिस्तान-भारत के बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी हुई। भारतीय बॉर्डर सिक्योरटी फोर्स के जवानों ने मूंछों पर ताव लगाकर सामने वाले जवानों को हुंकार सुनाई।

रिट्रीट सेरेमनी को देखने बड़ी संख्या में लोग आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications