पंजाब के चीफ सेक्रेटरी विजय जंजुआ ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, मिलावटखोरों के खिलाफ लिया ऐक्शन
punjab latest news in hindi: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब के लोगों को सुरक्षित भोजन और स्वस्थ आहार उपलब्ध कराने के लिए, मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने मंगलवार को खाद्य एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की अनैतिक प्रथाओं और इसे नियंत्रित करने के उपायों के बारे में चिंता जताते हुए बैठक बुलाई।

मुख्य सचिव जंजुआ ने कहा कि, मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश हैं कि लोगों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिलावट को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications