पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- गुजरात में ईमानदार सरकार बनने पर आएंगे सच्चे दिन, AAP है ईमानदार पार्टी

चंडीगढ। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि गुजरात के लोगों ने किसी विकल्प की कमी के कारण भाजपा को 27 साल से अधिक का समय दिया लेकिन अब राज्य में बदलाव की हवा चल रही है। गुजरात में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने कल कहा कि 27 साल में गुजरात विकास पक्ष से पिछड़ा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 2.50 लाख करोड़ रुपये के बजट वाले राज्य के ऊपर 3.50 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है।

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann targets on bjp, said- honest govt will formed in Gujarat by aap

मान बोले- गुजरात के लोग सोए हुए भी टैक्स भर रहे हैं, जबकि भाजपा के दोस्त इस पैसे को लूट रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे अच्छे दिन अभी भी एक सपना है, लेकिन गुजरात में आप की ईमानदार सरकार बनने के बाद सच्चे दिन आएंगे। गुजरात में मतदान के बाद विकासमुखी सरकार आएगी। यह सरकार राज्य के सभी स्वतंत्रता सेनानियों की ख्वाहिशों पर खरा उतरेगी।

भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोगों को सुविधाएं देने का विरोध करते आ रहे हैं, जबकि उन्होंने अपने दोस्तों को दोनों हाथों से खजाना लुटाया है। इन नेताओं और इनके दरबारियों ने जनता के पैसे को लूटा है। मान ने कहा कि हैरानी की बात है कि ये नेता आप की लोक हितैषी पहलों का विरोध करते हैं। कांग्रेस को भाजपा की बी टीम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवा पार्टी ने कई राज्यों में कांग्रेसी विधायक खरीदे हैं।

वहीं, पूर्व मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार मूंग और मक्का दोनों पर एमएसपी देने का वादा करके मुकर गई। चीमा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अरविंद केजरीवाल गुजरात में दावा कर रहे हैं कि पंजाब में आप की सरकार पांच फसलों पर एमएसपी दे रही है और गुजरात में सरकार बनने पर यही फार्मूला दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि केंद्र सरकार भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से पंजाब में एमएसपी पर गेहूं और धान की खरीद कर रही है। इसी प्रकार कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया कपास की खरीद करता है।

मुख्यमंत्री ने किसानों से मूंग की बुवाई करने का आग्रह किया था और प्रति क्विंटल 7,250 रुपये में खरीदने का वादा किया था लेकिन उन्होंने इस फसल का दस फीसदी भी नहीं खरीदा। पंजाब सरकार भी इसी तरह मक्का की फसल खरीदने से मुकर गई तथा किसानों को उनके भाग्य के सहारे छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+