पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- अभी 23 जिलों में मात्र 9 मेडिकल कॉलेज, 16 नए बनवाएंगे

punjab news in hindi today: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, सूबे के 23 जिलों में अभी मात्र नौ मेडिकल कॉलेज हैं। हमारी सरकार नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करवाएगी। उन्होंने कहा कि, सरकार द्वारा 16 नए कॉलेज बनाने के साथ कईं आधुनिक सुविधाओं से भरपूर अस्पताल बनाने का काम किया जा रहा है।

Punjab Chief Minister bhagwant Mann said – govt will build 16 new medical colleges

बता दें कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल में जगरांव में छह करोड़ से बने जच्चा-बच्चा अस्पताल का उद्घाटन किया। जिसके लिए भगवंत मान करीब 11 बजे जगरांव सिविल अस्पताल पहुंचे थे। जहां हलका विधायक सर्बजीत कौर माणूके ने उनका स्वागत किया। उस दौरान मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब के 23 जिलों में मात्र नौ मेडिकल कॉलेज हैं। 16 नए कॉलेज बनाने के साथ कईं आधुनिक सुविधाओं से भरपूर अस्पताल बनाने का काम किया जा रहा है।

सिविल अस्पताल जगरांव में स्टाफ की कमी पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इसकी जिम्मेदार पिछली सरकारें हैं। हलका विधायक सर्बजीत कौर माणूके ने मान से जगरांव में भी मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की। इस पर जवाब मिला कि अगर आपके पास 25 एकड़ से अधिक जमीन है तो सरकार विचार जरूर करेगी। इस मौके पर सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा, रायकोट के विधायक हाकम सिंह ठेकेदार, विधायक मदनलाल, विधायक पराशर देव पप्पी, हलका दाखा से आप प्रभारी केएनएस कंग आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+