जर्मनी में बोले CM मान- पंजाब कारोबार के लिए सबसे मुफीद, यहां निवेश करेंगे तो बहुत फ़ायदा होगा

बर्लिन। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, वैश्विक कंपनियां पंजाब का रूख करें। हमारा प्रदेश कारोबार करने के लिए सबसे मुफीद है। यहां निवेश करेंगे तो बहुत फ़ायदा होगा। मान ने कहा कि, पंजाब के सर्वांगीण विकास और खुशहाली इसके आपसी भाईचारे, शांति और सद्भावना के कारण है। यह कंपनियों के लिए भी पसन्दीदा स्थानों में से एक होगा।
मुख्यमंत्री ने ये बातें अपने जर्मनी दौरे के दौरान कहीं। जहां उद्योगपतियों से भगवंत मान ने अपील की कि वह अपने कारोबार को फैलाने के लिए मानक बुनियादी ढांचे, बिजली, कुशल मानव संसाधनों और अन्य सुविधाओं से लैस बेहतर औद्योगिक माहौल का अधिक से अधिक लाभ लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की निवेश समर्थकीय नीतियाँ औद्योगिक शांति और अति-आधुनिक बुनियादी ढांचे से राज्य में औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करती हैं।

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann said- global companies should move to Punjab, Its best suited for doing business

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जर्मनी में कहा कि पहले सिंगल विंडो सेवा केवल एक दिखावा था जिसने न केवल संभावित निवेशकों को निराश किया, बल्कि राज्य के औद्योगिक विकास में भी रुकावट डाली। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने यह यकीनी बनाया है कि सिंगल विंडो प्रणाली राज्य में निवेश करने के इच्छुक उद्यमियों के लिए एक असली सुविधा के तौर पर काम करे। उद्योगपतियों को न्योता देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नए विचारों और खोज को अपनाने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कल्पना की कि इस दौरे से राज्य में ओद्योगीकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा।

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann said- global companies should move to Punjab, Its best suited for doing business

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब देश का औद्योगिक केंद्र बनकर उभरेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री को सकारात्मक स्वीकृति देते हुए प्रमुख कंपनियों ने उनको राज्य में बड़े स्तर पर निवेश करने का भरोसा दिया। इस प्रकार, बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब के अनुकूल औद्योगिक माहौल के बारे में जानकारी देते हुए कंपनियों को राज्य में निवेश करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पंजाब को लम्बे समय से भारत के अन्न भंडार के तौर पर जाना जाता है और फूड प्रोसेसिंग सैक्टर ने राज्य की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार वैश्विक उद्योगों को पंजाब में अपना कारोबार स्थापित करने के लिए पूरी तरह सहयोग देने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+