पंजाब CM मान बोले- वजीफा घोटाले के दोषियों को दिलाएंगे सजा, कराई जा सकती है CBI जांच

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चर्चित वजीफा घोटाले के दोषियों को सजा दिलाने की बात कही। उन्‍होंने इस मामले में सी.बी.आई., ई.डी. या विजिलेंस टीम से जांच कराने का भी आश्‍वासन दिया है। बता दें कि, पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अलग-अलग जत्थेबंदियों के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की थी। जहां एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा- हमारी सरकार भ्रष्‍टाचार बर्दाश्‍त नहीं करेगी।

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann may called the CBI in the case of the scholarship scheme scam

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व विधायक बलदेव सिंह ने किया। इस प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक जन कल्याण संगठन के अध्यक्ष सतनाम सिंह गिल, लक्ष्मण सिंह सहोता, बलवंत सिंह, बेअंत सिंह सिद्धू, जसकरण सिंह संधू और गुरबचन सिंह सिवियां आदि शामिल थे। इनके द्वारा राज्य की जनता से जुड़े कई अहम मुद्दों को मुख्यमंत्री के ध्यान में लाया गया। मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक के दौरान नेताओं ने अपने-अपने मांग पत्र पंजाब के मुख्यमंत्री को सौंपे। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलदेव सिंह ने जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann may called the CBI in the case of the scholarship scheme scam

ईसाई और मुस्लिम समुदाय के पक्ष में पैरवी करते हुए सतनाम सिंह गिल ने कब्रिस्तान के लिए जरूरत के मुताबिक जमीन आवंटित करने के अलावा कई अन्य मांगों के साथ मांग पत्र सौंपा। गिल ने कहा कि आदर्श स्कूलों और छात्रवृत्ति योजनाओं की जांच हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+