पंजाब: जालंधर लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद AAP में जश्न का मौहाल, कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न
कार्यकर्ताओं ने कहा, मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यों से जनता प्रभावित है। उनकी सरकार ने एक साल में जो किया है, उस पर जनता ने आज ठप्पा लगा दिया है।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू की ऐतिहासिक जीत हुई है। जिसके जश्न में सुल्तानपुर लोधी के कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यों से जनता प्रभावित है। उनकी सरकार ने एक साल में जो किया है, उस पर जनता ने आज ठप्पा लगा दिया है। साथ ही विपक्ष के मुंह पर हार का तमाचा पड़ा है। यह जीत एक ऐतिहासिक जीत है। जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है और खुशी की लहर है।
जालंधर में हुए उपचुनाव को लेकर लुधियाना के हल्का पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह भोला ने खुशी जाहिर करते हुए लड्डू बांटे। उन्होंने कहां की यह जीत आम लोगों की है, जिन्होंने 2022 में भी हम पर विश्वास जताया और इस बार फिर आम आदमी पार्टी पर विश्वास रखते हुए सुशील रिंकू को मेंबर पार्लिमेंट बनाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के काम को देखते हुए लोगों ने वोट डाली है, जिसका असर आने वाले नगर निगम चुनाव पर भी पड़ेगा और नगर निगम चुनाव में भी भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जीतेंगे।












Click it and Unblock the Notifications