पंजाब कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, स्टांप ड्यूटी में नहीं की कोई बढ़ोतरी
पंजाब कैबिनेट ने अहम फैसले लिए। स्टांप ड्यूटी में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट ने शुक्रवार को कई अहम फैसले लिए हैं। जानकारी के अनुसार कैबिनेट द्वारा फैसला लिया गया है कि 1 अप्रैल से स्टांप ड्यूटी में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। पंजाब कैबिनेट ने स्टांप ड्यूटी में 30 अप्रैल तक दो फीसदी कटौती की सुविधा जारी रखने को मंजूरी दे दी है।
आपको बता दें कि पंजाब सरकार द्वारा 31 मार्च 2023 तक स्टांप ड्यूटी 2 फीसदी कम कर दी गई थी। गत दिन हुई कैबिनेट बैठक में इस सुविधा को बढ़ा कर 30 अप्रैल तक कर दिया है। जनहित को देखते हुए कैबिनेट द्वारा इस फैसले को मंजूरी दी गई है। इस दौरान रजिस्ट्री करवाने वाले लोगों को एडिशनल स्टांप ड्यूटी और पी.आई.डी.बी.में एक प्रतिशत और विशेष शुल्क में 0.25 प्रतिशत की छूट रहेगी। जनता को दी गई इस सुविधा से सरकार को राजस्व में इजाफा हुआ है।
यह भी पढ़ें- नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार


Click it and Unblock the Notifications
