पंजाब: कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने संगरूर में फहराया तिरंगा, आजादी दिवस की दी बधाई

देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब के जल संसाधन, खान एवं भूविज्ञान तथा खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस अवसर पर संगरूर वासियों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत कहा कि देश की आजादी के लिए विभिन्न आंदोलनों और शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव, सरदार करतार सिंह सराभा, शहीद उधम सिंह, मदन लाल ढींगरा, लाला लाजपत राय, दीवान सिंह कालेपानी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा समय-समय पर शुरू किए गए संघर्षों के कारण ही हम एक स्वतंत्र देश के नागरिक हैं।

पंजाब: कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने संगरूर में फहराया तिरंगा

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीदे-ए- आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में और सरकारी कार्यालयों में शहीद भगत सिंह और भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें लगाई गईं है। पंजाब सरकार ने कई वर्षों से बंद पड़े शहीद भगत सिंह राज युवा पुरस्कार को फिर से शुरू कर दिया है और मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा है, जहां सरकार शहीदे आजम की प्रतिमा स्थापित करने जा रही है।
कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने पिछले डेढ़ साल में पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और संगरूर जिले में किए गए अनूठे कार्यों के बारे में सांझा किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार ने 105 करोड़ रुपए की तत्काल राहत दी और सी.एम. खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों से मिलने गए और पूरी सरकार, नागरिक और पुलिस प्रशासन इस काम में लगी रही है। नुकसान की भरपाई के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश दिए गए हैं और इस कठिन समय में सरकार अपने लोगों के साथ खड़ी है और लोगों को उनके जान-माल के नुकसान की पूरी भरपाई की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सरकारी नौकरी, प्रशासनिक सुधार, जल संसाधन, पर्यावरण, खेल विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण पहलों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सी.एम. मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य को फिर से 'रंगला पंजाब, हसदा खेलदा ते खुशहाल पंजाब' बनाने के लिए तैयार है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने स्टेडियम में परेड टुकड़ियों का निरीक्षण किया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल और एस.एस.पी. सुरेंद्र लांबा भी उनके साथ थे। परेड निरीक्षण के बाद मार्च पास्ट की सलामी ली गई। डी.एस.पी. ग्रामीण लवप्रीत सिंह के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की पुरुष, महिलाएं, होम गार्ड की टुकड़ियों के साथ-साथ स्काउट, गर्ल्स गाइड, एन.एस.एस. और एन.सी.सी. की टुकड़ियों ने अकाल अकादमी बैंड चीमा के साथ परेड में भाग लिया। समागम के दौरान पंजाब सरकार और जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवार के सदस्यों को विशेष रूप से गुरमीत सिंह मीत हेयर द्वारा सम्मानित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+