पंजाब: भगवंत मान सरकार पुलिस की बड़ी कामयाबी, हथियार सहित 5 गिरफ्तार

पंजाब की भगवंत मान सरकार की पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पंजाब की पटियाला पुलिस ने असमाजिक तत्वों पर खिलाफ मुहिम चलाई है। इसके तहत एक गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में आईपीएस वरिष्ठ कप्तान पुलिस पटियाला वरुण शर्मा ने एक प्रेस नोट जारी किया है। पुलिस पार्टी द्वारा लूटपाट करने वाले आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था जिसके तहत गत दिन 24 नवंबर को पटियाला पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।

पंजाब: भगवंत मान सरकार पुलिस की बड़ी कामयाबी

गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह दीपी पुत्र राम चंद, बरिंदर सिंह पुत्र हरमीत सिंह, गुरदीप सिंह दीपा पुत्र कृष्ण सिंह, सरबजीत कुमार सरबू पुत्र राम मूर्ति और रविंदर सिंह मोनू पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई है। इनके पास से 3 पिस्टल 32 बोर, 5 मैगजीन, 14 रौंद और एक चाकू और घटना में प्रयुक्त 2 वाहन एक बिना नंबरी व एक स्पलैंडर (PB-39-9669) बरामद करने में सफलता मिली है।

इनकी गिरफ्तारी के साथ ही राजपुरा में हुए अंधे हत्याकांड का भी पता चल गया और 12 अन्य लूट की वारदातों का भी पता चल गया। इसके अलावा वे राजपुरा के एक अन्य इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।
पटियाला पुलिस को लुटेरों के गिरोह के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। जांच के दौरान उक्त आरोपियों को मेन हाईवे सर्विस रोड टी-प्वाइंट उसकी जट्टां से गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी पटियाला ने एक अहम खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि राजपुरा के डॉक्टर दिनेश कुमार गोस्वामी उर्फ ​​मोनू (उम्र 4 साल) निवासी दुर्गा कॉलोनी राजपुरा जिसकी गुरु अंगद देव कॉलोनी जंडोली रोड में हत्या भी इसी गिरोह ने की थी। 12 अगस्त 2023 को डॉ. दिनेश कुमार गोस्वामी अपनी दुकान बंद करने जा रहे थे, तभी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी हत्या कर मौके से भाग गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+