पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, भरने जा रही अध्यापकों के खाली पड़े पद
राज्य के स्कूलों में खाली पड़े साइंस अध्यापकों के खाली पदों को भरने की याद अब पंजाब सरकार को आ गई है।
इसी कड़ी के तहत स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा सारे जिला शिक्षा अधिकारियों (सेकेंडरी शिक्षा) को पत्र जारी करते हुए मास्टर कैडर के साइंस विषय के पदों के संबंध में सुचना मंगलवार तक मांगी गई है।

इस पत्र में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने तहत आते स्कूलों में साइंस विषय की स्वीकृत, भरे और खाली पदों संबंध में सुचनी विभाग द्वारा जारी किए गए प्रोफार्मा में भरकर भेजें। इतना ही नहीं स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके स्कूल के ई-पंजाब डेटा में दर्ज स्वीकृत पदों की ताजा स्थिति व्यक्तिगत तौर पर चैक करने के बाद ही सूचना भेजी जाए। विभाग के अनुसार स्कूल प्रमुखों द्वारा भेजी गई सूचना जिला स्तर पर कंपाइल करने के बाद ही मुख्य दफ्तर को भेजी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications