पंजाब: मानव तस्करी रैकेट के खिलाफ भगवंत मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार
पुलिस स्टेशन-36 की टीम ने मानव तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और एक महिला को बचाया है।
यह गिरोह चंडीगढ़ में काम करने के बहाने भारत के विभिन्न क्षेत्रों/राज्यों से महिलाओं को चंडीगढ़ लाते थे और उनका यौन शोषण करते थे।

पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ के होटलों में अंतरराज्यीय तस्करी की शिकार महिलाओं के यौन शोषण की खबरें आई थीं। जिसके बाद एसएसपी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल नितीश पैलेस विला काजहेरी, सेक्टर 52, चंडीगढ़ में छापेमारी की। जहां तस्करी कर लाई गई अंतर्राज्यीय महिलाओं को यौन शोषण के लिए होटल में रखा गया था। टीम ने होटल से 1 लड़की को बचाया जिसका आरोपी संदीप और हुसैन उर्फ साहिद द्वारा यौन उत्पीड़न किया जा रहा था।
उपरोक्त आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आरोपी हुसैन उर्फ साहिद को 1 दिन के रिमांड पर लिया गया है। दूसरे आरोपी संदीप को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस रैकेट में शामिल राजू नाम के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications