पंजाब: पंजाबी सिंगर सुरिंद्र शिंदा के परिवार से मिले CM भगवंत मान, जताया दुख
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज लुधियाना दौरे के चलते गायक स्व. सुरिन्द्र छिंदा के हुए देहांत पर परिवार से हमदर्दी प्रगट करने के लिए उनके निवास स्थान पर पहुंचे। जहां उनके साथ पुलिस कमिशनर मनदीप सिंह सिधू, डिप्टी कमिशनर मैडम सुरभी मलिक व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मान ने स्व. सुरिन्द्र छिंदा की धर्मपत्नी जोगिन्द्र कौर की माता विद्यावति व उनके सुपुत्रों मनजिन्द्र सिंह मनी व सिमरन व परिवार के साथ दुख सांझा किया व स्व. छिंदा के साथ बिताए पलों को याद किया व कहा कि वह पंजाब की दमदार अवाज के मालिक थे। उन्होंने कहा कि स्व. छिंदा ने जो गाया खूब गाया। मुझे उनके साथ गाने का सुअवसर प्राप्त है। उन्होंने कहा कि स्व. छिंदा के देहांत से निजी सदमा लगा है। उन्होंने परिवार को माली मदद व अस्पताल के इलाज खर्च कि लिए भरोसा दिया है।













Click it and Unblock the Notifications