पंजाब: किसानों के मुद्दे पर सीएम मान की बैठक, कृषि अधिकारियों के साथ फसल और बीज पर चर्चा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कृषि विभाग और पीएयू के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने उनके साथ आगामी सीजन की फसलों और बीजों के बारे में चर्चा की।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कृषि विभाग और पीएयू के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने उनके साथ आगामी सीजन की फसलों और बीजों के बारे में चर्चा की। सीएम मान ने कहा, हमारी सरकार का प्रयास है कि आने वाली फसलों के लिए किसानों से विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाए और जल्द ही किसानों व विशेषज्ञों की सलाह से कृषि नीति भी तैयार की जाएगी।
बैठक में भगवंत मान ने कहा कि उनकी कोशिश है कि आने वाली फसलों के लिए फैसले किसानों के साथ सलाह-मशविरा करके लिए जाएं और जल्द ही कृषि नीति भी किसानों व विशेषज्ञों की सलाह से तैयार की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.वेणु प्रसाद व अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य का किसान इस समय आर्थिक संकटों में फंसा हुआ है और राज्य सरकार उन्हें अपनी ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध करवा रही है। किसानों को धान के चक्र से निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और अन्य फसलों की बुवाई करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई कृषि नीति बनाते हुए किसानों से उनकी समस्याओं को लेकर तथा इन समस्याओं से उन्हें निकालने के लिए पूरी तरह से सलाह-मशविरा किया जाएगा। पंजाब में भूमिगत जल स्तर लगातार नीचे गिर रहा है और उसे देखते हुए किसानों को धान की फसल की बजाय अन्य वैकल्पिक फसलों को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष सरकार द्वारा प्रोत्साहित किए जाने पर किसानों ने धान की फसल के स्थान पर मूंगी की फसल बोई थी। मूंगी की फसल पर किसानों को एम.एस.पी. दिया गया था। सरकार चाहती है कि राज्य का किसान प्रफुल्लित हो और उसके लिए ही नई कृषि नीति बनाई जा रही है। कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के नेतृत्व में कृषि विभाग द्वारा लगातार किसानों के हितों को देखते हुए कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications