पंजाब: सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को भगवंत मान सरकार ने दी बड़ी राहत, फीस जमा करने को दिया दोबारा मौका
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने फीस जमा करने में देरी की है, उन्हें सरकार ने दोबारा मौका दिया है।
10वीं तथा बाहरवीं परीक्षा मार्च 2024 की रेगुलर कैटेगरी, री-अपियर, कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय तथा कारगुजारी सुधार कैटेगरीज संबंधी परीक्षा फीस जमा करवाने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को भविष्य को देखते हुए पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला दिया है।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दोबारा फीस जमा करवाने का एक अंतिम अवसर दिया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इस तरह वंचित रह गए परीक्षार्थियों के लिए पुनः निर्धारित की गई फीस के साथ 21 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन पोर्टल फिर से खोला जा रहा है।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इसके साथ ही विषय या विवरण के संशोधन संबंधी भी फिर निर्धारित की गई फीस के साथ 22 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक का समय दिया जा रहा है। इस संबंध में ऑनलाइन करैक्शन प्रोफार्मा समेत जरूरी दस्तावेज हर तरह से मुकम्मल करके निर्धारित फीस के साथ पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के मोहाली स्थित मुख्य दफ्तर में जमा करवाए जा सकेंगे।
इसके अलावा इंटर बोर्ड माइग्रेशन करवाने वाले परीक्षार्थियों के लिए भी परीक्षा फीस भरने के लिए दोबारा निर्धारित की गई फीस के साथ 21 नवम्बर से 30 नवम्बर तक का समय दिया जा रहा है। उन्होंने यह बात स्पष्ट की कि उक्त अंकित तिथियां के अलावा बाकी हिदायतें पहले की तरह ही रहेंगी।
अधिक जानकारी के लिए शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट तथा स्कूल लॉग-इन आईडी को चेक कर सकते हैं। इसके पश्चात तिथियां में उक्त अंकित फीस जमा करवाने के लिए तिथियों में कोई और वृद्धि नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'सड़कें बंद करके आम लोगों को अपने खिलाफ ना करें', CM भगवंत मान ने किसान यूनियनों से की अपील












Click it and Unblock the Notifications