पंजाब: नशा के खिलाफ भगवंत मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन सहित दो गिरफ्तार
पुलिस जिला खन्ना की एस.एस.पी. अमनीत कौंडल के दिशा-निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई विशेष मुहिम के तहत पुलिस ने स्कॉर्पियो में सवार एक लड़का और लड़की को 140 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।
कथित आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कथित आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी जिला फिरोजपुर तथा शरणजीत कौर पुत्री हरजिंदर सिंह निवासी जिला मोगा के तौर पर हुई।

डी.एस.पी. जसपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा ए.एस.आई. सुखविंदर सिंह की अगुवाई में स्कॉर्पियो नंबर पी.बी-05 ए.बी-3002 में सवार होकर आ रहे लोगों को शक के आधार पर रोका गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर इनके कब्जे से 140 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों कथित आरोपियों का रिमांड हासिल कर इनसे पूछताछ की जा रही है कि वे कहां से हेरोइन लाकर कहां सप्लाई करते थे।












Click it and Unblock the Notifications