पंजाब: शायराना अंदाज में भगवंत मान ने विरोधियों पर किया तीखा वार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शायराना अंदाज में विरोधियों पर तीखा वार किया है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया पर निशाना साधा है। जानकारी के अनुसार उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया के गले मिलने को लेकर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ''जनरल डायरों को रोटी खिलाने वाले... धार्मिक स्थलों पर टैंक चढ़ाने वाले... गुरु साहिब जी की बेअदबी करवाने वाले... देश को धर्म के नाम पर लड़ाने वाले... किसान विरोधी कानून बनाने वाले... स्मगलरों को गाड़ियों में बिठाने वाले... बात-बात पर ताली ठुकवाने वाले... शहीदों की यादगारों से पैसे कमाने वाले... होण सारे इकट्ठे... इन्हें कहते हैं "एक ही थाली के चट्टे-बट्टे...।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियों वायरल हो रहा है, जिसमें पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया एक-दूसरे से गले मिलते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम मान ने भगत पूरन सिंह जी को किया नमन, कहा- उनकी निस्वार्थ सेवा सभी के लिए प्रेरणा












Click it and Unblock the Notifications