पंजाब विधानसभा अब होगी 'कागज-मुक्‍त', विधायकों की टेबल पर लगेंगे कम्प्यूटर

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा जल्‍द ही पेपर मुक्त हो जाएगी, यानी विधायकों-मंत्रियों के कामकाज अब डिजिटल तरीके से होंगे। इस बारे में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। स्पीकर कुलतार सिंह ने विधानसभा का कामकाज अब कागज-मुक्त हो जाएगा और सभी विधायकों के मेजों पर कम्प्यूटर स्थापित किए जाएंगे।

Punjab Assembly will be paper free soon, computers will be installed on the tables of MLAs

बता दें कि, पंजाब विधानसभा में कम्प्यूटराइजेशन और डिजीटाइजेशन संबंधी कमेटी की मीटिंग के बाद विधानसभा हाल में कम्प्यूटर स्थापित करने के काम का सभी सदस्यों ने जायजा भी लिया। जहां मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संबंधित विभागों को जोर देकर कहा कि नैशनल ई-विधान एप्लीकेशन को लागू करने के लिए कोशिशें तेज की जाएं जिससे जल्द ही विधानसभा की सारी कार्रवाई पेपर मुक्त हो सके। इस सभी कार्य के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने फंडों की कोई कमी न आने का भरोसा दिया।

Punjab Assembly will be paper free soon, computers will be installed on the tables of MLAs

उपरोक्‍त मीटिंग में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, शासन सुधार मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, संसदीय कार्य मंत्री इंदरबीर सिंह निझ्झर, लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., विरोधी पक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, विधायक नरिंद्र कौर भराज व अन्य उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+