पंजाब: अमेरिकी राजदूत से विधानसभा स्पीकर संधवां की मुलाकात, भारत और यूएस सहयोग पर दिया जोर

Punjab

चंडीगढ़: भारत में संयुक्त राज्य अमरीका (यूएस) के राजदूत एरिक गारसेटी ने पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और यूएस के मध्य आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया।

पंजाब विधान सभा में हुई मुलाकात के दौरान संधवां ने भारत और यूएस के मध्य कृषि, उद्योग, प्रौद्यौगिकी और अन्य क्षेत्रों में ठोस सहयोग पर जोर दिया। पंजाब विधान सभा के स्पीकर ने कहा कि दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों में ज्ञान और प्रौद्यौगिकी के आपसी अदान-प्रदान से लाभ उठा सकते हैं।

संधवां ने एरिक गारसेटी को यूएस की कंपनियों को पंजाब में निवेश करने हेतु प्रेरित करने के लिए भी कहा। मीटिंग के दौरान एरिक गारसेटी ने यूएस और भारत के ऐतिहासिक संबंधों पर बात की और दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को याद किया।

उन्होंने पंजाबियों के मेहनत करने वाले जज़्बे की भी सराहना की। एरिक गारसेटी ने बताया कि संयुक्त राज्य अमरीका, भारत के साथ मज़बूत द्विपक्षीय सहयोग को लगातार और आगे बढ़ाता आ रहा है, जिससे दोनों देशों के आपसी सम्बन्ध और मजबूत होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+