पंजाब: प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में स्पीकर संधवा हुए शामिल, भावुक होकर दी विदाई

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में विधानसभा स्पीकर संधवा ने भावुक होकर विदाई दी।

punjab government

पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे, प्रकाश सिंह बादल अपनी बोली, विनम्रता, अकाली दल को एक क्षेत्रीय दल के रूप में महत्वपूर्ण दर्जा देने में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। यह बातें पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने श्री मुक्तसर साहिब जिले के बादल गांव में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद कही।

सांसारिक यात्रा पूरी करने वाले के गुणों का बखान करना चाहिए: संधवा
इसके पहले उन्होंने बादल गांव स्थित उनके घर पर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन किए। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री बादल के बेटे व शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल को गले लगाकर सांत्वना भी दी। संधवा ने कहा कि हमारे संस्कार हमें यह प्रेरणा देते हैं कि किसी भी इंसान की सांसारिक यात्रा पूरी करने के बाद उसके अच्छे गुणों का बखान किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने शिअद को क्षेत्रीय दल के रूप में महत्वपूर्ण दर्जा दिलाया और वह पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उनके द्वारा प्रदेश में किए गए कार्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+