पंजाब: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने जांचा मिड-डे मिल, बच्चों के साथ बैठकर खाया खाना
पंजाब के विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मिड-डे मील खाने की जांच की। उन्होंने कोटकपूरा के पास गांव रत्ती रोढ़ी के सरकारी प्राइमरी स्कूल में खाने की जांच करते हुए स्कूली छात्रों के साथ बैठकर खाना खाया।

पंजाब के विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सोमवार को मिड-डे मील स्कीम के तहत स्टूडेंट्स को दिए जाने वाले खाने की जांच की। उन्होंने कोटकपूरा के पास गांव रत्ती रोढ़ी के सरकारी प्राइमरी स्कूल में खाने की जांच की। इसके बाद उन्होंने स्कूली छात्रों के बैठकर खाना भी खाया।
बता दें कि स्पीकर कुलतार सिंह संधवां गांव रत्ती रोढ़ी स्थित प्राइमरी स्कूल में पहुंचे। उन्होंने जांच के दौरान खाने की गुणवत्ता के प्रति संतोष जताया। साथ ही कहा कि राज्य सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं मुहैया कराने को वचनबद्ध है। इसी कड़ी के अंतर्गत स्कूलों में दिए जाने वाले खाने की चेकिंग करने की बात कही। संधवां ने सरकारी स्कूलों को आत्मनिर्भर कर इन्हें शानदार बनाना मुख्य उद्देश्य बताया।
शिक्षा मानकों को ऊंचा उठाने के प्रयास जारी
कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के मानक को ऊंचा उठाने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। अध्यापकों के पेशेवर हुनर में अधिक निखार लाने के मकसद से सरकार ने 36 स्कूल प्रिंसिपल को सिंगापुर स्थित अंतरराष्ट्रीय टीचर ट्रेनिंग केंद्र में ट्रेनिंग के लिए भेजा है। यह टीचर ट्रेनिंग के बाद छात्रों को विश्व स्तरीय आधुनिक ढंग से शिक्षित करने योग्य होंगे।












Click it and Unblock the Notifications