पंजाब विधानसभा सेशन: सत्‍तारूढ़ AAP के MLA कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बेअदबी मुद्दे पर किए बड़े खुलासे

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा सेशन के दौरान पंजाब के अमृतसर नार्थ से विधायक और पूर्व IG कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बेअदबी का मुद्दा उठाया। कुंवर विजय प्रताप सिंह सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी के विधायक हैं, आज उन्‍होंने बेअदबी के मुद्दे पर विधानसभा में बड़ा खुलासा किया। वर्ष 2015 में बरगाड़ी में हुए बेअदबी के मुद्दे को लेकर एसआईटी ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को गत 14 तारीख को तलब किया था, जो एल.के. यादव. ने बुलाई थी। घंटों पूछताछ के बाद जब सुखबीर बादल एस.आई.टी. से बाहर निकले तो उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आते ही कुंवर विजय प्रताप को नहीं छोड़ेंगे।

Punjab Assembly session: MLA Kunwar Vijay Pratap Singh speech Goes viral

अमृतसर नार्थ से विधायक और पूर्व IG कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि एल.के. यादव वाली SIT ने सुखबीर बादल से कोई पूछताछ नहीं की बल्कि चाय-पकोड़े खिलाकर उन्हें भेज दिया और कहा कि कुंवर विजय प्रताप के कारण ही आपको बुलाना पड़ा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कुंवर सदन में विधानसभा में बेअदबी कांड पर बहस की मांग कर चुके थे। इसको लेकर जब उन्होंने बेअदबी का मुद्दा उठाया तो विपक्ष नेता व कांग्रेस के विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने इसका समर्थन किया और उन्होंने भी इस पर बहस करने की बात कही थी।

चुनावों के बाद यह तीसरी बाद था, जब कुंवर विजय प्रताप सिंह बेअदबी के मुद्दे पर बोले हैं। इससे पहले उन्होंने अपने रिजाइन के एक साल पूरा होने पर फेसबुक पर पोस्ट डाला था और खुद ही बाद में इसे एडिट कर दिया था। तीन महीने पहले सदन में कुंवर ने कहा था कि विधानसभा में बेअदबी कांड पर बहस होनी चाहिए। कुंवर विजय प्रताप ने जैसे ही बेअदबी का मुद्दा उठाया, विपक्ष ने उनका समर्थन भी किया। विपक्ष नेता व कांग्रेस के विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने इसका समर्थन किया और उन्होंने भी इस पर बहस करने की बात कही। गौरतलब है कि पंजाब में पिछली सरकार के समय बेअदबी पर हुई सियासत के बाद ही IG पुलिस के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+