पंजाब में एक-दूसरे को टक्कर नहीं दे रहे बड़े नेता, जानें कौन कहां से लड़ रहा चुनाव
चंडीगढ़, 21 जनवरी: पंजाब के विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election-2022) में पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि दिग्गज नेता एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. लेकिन कोई भी दिग्गज इस तरह का जोखिम लेने को तैयार नहीं हुआ है. अब तस्वीर साफ है कि बड़े नेता अपने पारंपरिक सीटों (traditional seats) पर ही चुनाव लड़ने वाले हैं, एक-दूसरे के खिलाफ नहीं.

बीते 2017 की बात करें तो कैप्टन अमरिंदर सिंह (Ex CM Captain Amarinder Singh) लंबी हलके से चुनाव लड़ने पहुंच गए थे. यहां से शिरोमणि अकाली दल (SAD) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal) ने उन्हें शिकस्त दे दी थी. आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रधान भगवंत मान (Bhagwant Mann) भी सुखबीर बादल (Sukhbir Badal) को हराने के लिए जलालाबाद पहुंच गए थे मगर वे भी कामयाब नहीं हो पाए. लिहाजा, इस बार कोई भी बड़ा नेता इस तरह का जोखिम लेने को तैयार नहीं दिख रहा है.
जानिए इस बार कौन दिग्गज कहां से लड़ेगा चुनाव
नवजोत सिंह सिद्धू
पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू (Navajot Singh Siddhu) अपनी पुरानी सीट अमृतसर ईस्ट (Amritsar East) से ही चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने उनकी टिकट तय कर दी है. पहले यह माना जा रहा था कि वह मजीठा सीट पर बिक्रम मजीठिया या पटियाला सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर को शिकस्त देने के लिए पहुंचेंगे, लेकिन उन्होंने एक सेफ गेम खेलते हुए अपनी पुरानी सीट को ही चुना है.
चरणजीत चन्नी
सीएम चरणजीत चन्नी (CM Charanjeet Singh Channi) भी अपनी ही चमकौर साहिब सीट से चुनावी अखाड़े में हैं. चरणजीत सिंह चन्नी सीएम बनाने के बाद कांग्रेस (Congress) को लगता है कि उसने राज्य में अपने लिए दलित वोट बैंक मजबूत करने की ओर कदम बढ़ा लिए हैं. ऐसे में इ विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में भी चन्नी की महत्वपूर्ण भूमिका रहने की संभावना है. पहले यह कहा जा रहा था कि वह दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन कांग्रेस (Congress) आलाकमान ने इस नीति में बदलाव किया और अब वह एक ही जगह से चुनाव लड़ रहे हैं.
भगवंत मान
भगवंत मान आम आदमी पार्टी (AAP) के अकेले सांसद हैं. आप ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार (CM Candidate) घोषित करने के बाद धूरी विधानसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट दिया है. इस क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान मान को भारी लीड मिली थी. यहां से कांग्रेस के वर्तमान विधायक दलबीर गोल्डी और अकाली दल ने प्रकाश चंद गर्ग चुनाव मैदान में हैं.
कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री रहे अमरिंदर पटियाला के शहरी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं. वह पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह पटियाला से ही चुनाव लड़ेंगे. उनके सिद्धू को हराने के बयान से पहले यह माना जा रहा था कि वह सिद्धू के हलके अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ सकते हैं. लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन के बाद वह भी सेफ गेम खेल रहे हैं.
बिक्रम मजीठिया
बिक्रम सिंह मजीठिया मजीठा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. हाल ही में उनके ऊपर ड्रग का मामला दर्ज किया गया है. उनके खिलाफ बीते 2017 के चुनाव में लाली मजीठिया ने चुनाव लड़ा था, जो अब आप (AAP) में शामिल हो गए हैं और उनके खिलाफ उम्मीदवार हैं. कांग्रेस (Congress) ने यहां से जग्गा मीठिया को चुनाव मैदान में उतारा है.
प्रकाश सिंह बादल
राज्य के 5 बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल अगर इस बार भी चुनावी मैदान में उतरते हैं तो उन्हें वे संभवत: देश के सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार होंगे. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं. लेकिन अगर लड़ते हैं तो उनका लंबी से ही चुनाव में उतरना तय है.
सुखबीर बादल
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल भले ही वर्तमान में सांसद हैं, लेकिन वो राज्य विधानसभा चुनावों के प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और अकाली दल (SAD) का प्रमुख चेहरा है. सुखबीर बादल इस बार जलालाबाद से लड़ रहे हैं. वह अकाली दल-बसपा गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी (CM Candidate) भी हैं.
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications